Current⤵⛧



👉 *हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 तक मुद्रास्फीति लक्ष्य रखा गया है ?*

4%✅
5%
3%
6%

▪▪
▪▪मुद्रा स्फीति एक गणितीय आकलन पर आधारित अर्थशास्त्रीय अवधारणा है। जिससे बाज़ार में मुद्रा का प्रसार व वस्तुओ की कीमतों में वृद्धि या कमी की गणना की जाती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के साथ एक आधिकारिक मीटिंग में वर्ष 2021 अनुमानित 4% मुद्रास्फीति लक्ष्य निर्धारित किया है। इस क्रम में केंद्र सरकार जल्द ही एक नई मोद्रिक नीति समिति का गठन करेग। हमें ध्यान देना चाहिए कि जून 2016 में केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम में संशोधन कर मौद्रिक नीति समिति के स्थापना संबंधी नियमों को अधिसूचित किया था।


👉 *केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना MAA (Mothers’ Absolute Affection) के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है ?*

श्रीदेवी
स्मिता पाटिल
माधुरी दीक्षित✅
नीता अंबानी

▪▪
▪▪5 अगस्त 2016 को केंद्र सरकार ने बाल विकास मृत्युदर को कम करने के प्रयास में एक देशव्यापी स्तनपान कार्यक्रम “MAA (Mothers’ Absolute Affection)” शुरु किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इस कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का चयन किया गया है। यह देशव्यापी कार्यक्रम महिलाओं, पुरुषों और परिवार के सभी वयस्कों को स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने का पूर्ण प्रयास करेगा।


👉 *कालोजी नारायण राव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय’ का संबंध किस राज्य से है ?*

तमिलनाडु
केरल
तेलंगाना✅
पांडिचेरी

▪▪
▪▪7 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में कालोजी नारायण राव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना के नीव पत्थर का अनावरण किया। कालोजी नारायण राव तेलंगाना से एक भारतीय कवि, स्वतंत्रता सेनानी, फासीवाद विरोधी और राजनीतिज्ञ थे। राज्य विभाजन के पश्चात कालोजी नारायण राव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, तेलंगाना की आधिकारिक स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय बन गई है, जो अगस्त 2016 से राज्य भर के मेडिकल कॉलेजों की संबद्धता प्रमाणित करेगी।


👉केंद्र सरकार ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण -2017’ के तहत कितने शहरों का अध्ययन करना प्रस्तावित किया है ?
350
450
500✅
800


▪▪
▪▪6 अगस्त 2016 शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने स्वच्छता के स्तर और संबंधित शहरी निकायों द्वारा किए गए प्रयासों के आधार पर कुल 500 शहरों का अध्ययन हेतु ‘स्वच्छ सर्वेक्षण -2017’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के तहत किसी भी शहर को श्रेणी, शहर शौचालयों के निर्माण, नागरिकों की प्रतिक्रिया और स्वच्छता स्तरों के स्वतंत्र अवलोकन के आधार पर दी जाएगी।


👉 *Grassroots Innovation‘ पुस्तक के लेखक है ?*
अंबरीश कुमार
अंबू कुमार
राजकुमार
अनिल गुप्ता✅

▪▪
▪▪नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष और iim अहमदाबाद प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता ने हाल ही में अपनी पुस्तक ‘Grassroots Innovation‘ का अनावरण किया। यह पुस्तक उन सभी असाधारण व्यक्तित्व के धनी पुरुष और महिलाओं की कहानी है, जो चुपचाप आर्थिक विकास और समाज की उन्नति के लिए इनोवेशन आंदोलन में योगदान दे रहे है।


👉 15 अगस्त 2016 को ‘स्वतंत्रता की सवारी‘ कार्यक्रम का आयोजन करने वाला राज्य है ?
उत्तर प्रदेश
दिल्ली
गोवा✅
हरियाणा

▪▪
▪▪15 अगस्त 2016 को गोवा पर्यटन विभाग ‘स्वतंत्रता की सवारी’ नामक एक विशेष बाइक रैली का आयोजन कर रहा है। यह रैली बाइकर्स को मानसून के दौरान गोवा के सुंदर परिदृश्य का अनुभव देगी। साथ ही नदियों, समुद्र तटों, मंदिरों और गांव के अद्भुत परिदृश्य का भी अनुभव कराना भी प्रस्तावित है।


 👉 प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) विधेयक -2016’ कितने नए आईआईटी की स्थापना को सहमति देता है ?
5
6✅
7
8

▪▪
▪▪3 अगस्त 2016 को संसद द्वारा पास प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) विधेयक -2016 भारत में कुल 6 नए आईआईटी की स्थापना को सहमति देता है। नए आईआईटी संस्थान हैः पलक्कड़ (केरल), तिरुपति (आंध्र प्रदेश), गोवा, धारवाड़ (कर्नाटक), भिलाई (छत्तीसगढ़) और जम्मू (जम्मू-कश्मीर)। इस संसोधन के उपरांत भारत में कुल 23 आईआईटी संस्थान हो जाएंगे।


👉 देश का पहला राज्य, जहां ‘सीवेज और अपशिष्ट जल नीति’ को मंजूरी दी गई ?

उत्तर प्रदेश
कर्नाटक
राजस्थान✅
पंजाब

▪▪
▪▪राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है, जहां सीवेज और अपशिष्ट जल नीति को मंजूरी दी गई है। इस नीति के तहत 1 लाख से अधिक आबादी वाले जिला मुख्यालय, विरासत शहर और नगरों को शामिल किया जाएगा। इस नीति के तहत अगले 5 वर्षों में सभी शहरों को 100% सिवरेज सिस्टम से जुड़ना प्रस्तावित है, साथ ही इस नीति के तहत अपशिष्ट जल को सिंचाई व कृषि कार्य में इस्तेमाल किया जा सकेगा।


👉 *1 अगस्त 2016 को ‘Microsoft इंडिया’ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है ?*

अनंत महेश्वरी✅
संजीव नंदन
गुरुप्रसाद
पंकज शिवाजी

▪▪
▪▪1 अगस्त 2016 को Microsoft इंडिया के अध्यक्ष के रूप में टेक्नोक्रेट अनंत महेश्वरी को नियुक्त किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft इंक की एक सहायक कंपनी है। श्री महेश्वरी वर्ष 2017 जनवरी में सेवानिवृत्त हो रहे भास्कर प्रमाणिक का स्थान लेंगे। इस नियुक्ति से पूर्व श्री माहेश्वरी हनीवेल इंडिया के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत है।


👉 *हिंदी उपन्यास ‘सिम सिम‘ के लेखक है ?*

जितेंद्र कुमार सिन्हा
मोहम्मद सलीम
अनीता गोपालन
गीता चतुर्वेदी✅

▪▪
▪▪2 अगस्त 2016 को गीता चतुर्वेदी द्वारा लिखित उपन्यास ‘सिम सिम’ के अंग्रेजी अनुवाद के लिए अनुवादक और कलाकार अनीता गोपालन को वर्ष 2016 के PEN/Heim Translation Fund के लिए चुना गया है। यह उपन्यास भारत के प्राचीन व पारंपरिक और आधुनिक उपभोक्तावाद और कॉर्पोरेट लालच से प्रेरित कहानी है। PEN/Heim Translation Fund वर्ष 2003 में पेन अमेरिकन सेंटर द्वारा स्थापित किया गया था।


👉 3 अगस्त 2016 को केंद्रीय मंत्री मंडल द्वारा अनुमोदित मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक -2016, किस विधेयक में संशोधन की अनुसंशा करता है ?

मोटर वाहन अधिनियम 1985
मोटर वाहन अधिनियम 1988✅
मोटर वाहन अधिनियम 1996
मोटर वाहन अधिनियम 2001

▪▪
▪3 अगस्त 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2016 देश में सड़क सुरक्षा परिदृश्य में आवश्यक बदलाव को देखते हुए पेश किया गया । यह अधिनियम वर्तमान मोटर वाहन अधिनियम -1988 में संशोधन की अनुशंसा करता है। नए अधिनियम स्वरूप सड़क सुरक्षा नियमों में उल्लंघन प्रभारी अर्थदंड प्रस्तावित है, साथ ही 28 नए वर्गों के प्रस्ताव भी अनुमोदित है जिन्हें मिलाकर कुल 251 सेक्शन/वर्ग बनाए गए हैं।


👉 नोबेल पुरस्कार विजेता अहमद जेवेल के बारे में तो कथन सत्य है ?

नोबेल पुरस्कार जीतने वाले प्रथम अरब वैज्ञानिक थे

वे रसायन शास्त्र शाखा से संबंध रखते थे

उन्हें वर्ष 1999 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया

उपरोक्त सभी✅


▪▪
▪अहमद जेवेल/Ahmed Zewail नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले अरबी वैज्ञानिक थे। जिन्हें रसायन शास्त्र में रासायनिक प्रतिक्रियाओं के अध्ययन के लिए वर्ष 1999 में रसायन विज्ञान क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्तमान में वे अमेरिकन राष्ट्रपति बराक ओबामा के वैज्ञानिक सलाहकार थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आभूषण और संबंधित अंग

🔸🔹🔷राजस्थान के प्रमुख दुर्ग⤵

Reasoning - Question & Answer with solution in Hindi useful for preparation of SSC, Banks, IBPS, CAT-MAT,